सरकार के ई-मार्केटप्लेस (Government E- Marketplace, GEM) पोर्टल ने आज एक लाख करोड़ रुपये के सकल मूल्य को पार कर लिया है। सरकार के ई-मार्केटप्लेस (GEM) के सीईओ पीके सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक हम 1.5 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर लेंगे। जीईएम का सकल मूल्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी आगे निकलने की उम्मीद है।