फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: स्पेक्ट्रम नीलामी में पहले दिन लगी 11,000 करोड़ की बोली, एस्कॉर्ट्स कुबोटा को 14 करोड़ का नोटिस

Wed, 26 Jun 2024 05:37 AM IST
विशांत श्रीवास्तव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

दूरसंचार कंपनियों ने स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन मंगलवार को पांच दौर में करीब 11,000 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां लगाईं हैं। वहीं अदाणी समूह 40,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता के लिए वर्ष 2030 तक करीब दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। 

विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेक्ट्रम नीलामी: पहले दिन लगी 11,000 करोड़ रुपये की बोलियां
विज्ञापन

दूरसंचार कंपनियों ने स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन मंगलवार को पांच दौर में करीब 11,000 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां लगाईं। सरकार 96,238 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर 10,500 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी कर रही है।
दूरसंचार विभाग की ओर से पहले दिन की नीलामी के बारे में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बोलियां मुख्य रूप से 900 और 1,800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के बैंड में लगाई गई हैं। इसमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया हिस्सा ले रही हैं। जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सबसे अधिक 3,000 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा की है। भारती एयरटेल ने 1,050 करोड़ और वोडाफोन आइडिया ने 300 करोड़ की बयाना राशि जमा की है। नीलामी बुधवार को फिर शुरू होगी। 
विज्ञापन

एस्कॉर्ट्स कुबोटा को 14 करोड़ रुपये से अधिक का मिला नोटिस, जुमाना भी मांगा
कृषि व निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लि. को सीमा शुल्क प्राधिकरण से 14 करोड़ रुपये से अधिक की मांग नोटिस मिला है। साथ ही, कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि दिल्ली क्षेत्र के सीमा शुल्क आयुक्त (न्याय निर्णय) ने ब्याज के साथ 4,42,10,867 रुपये की मांग की पुष्टि करते हुए एक आदेश पारित किया है। इसके साथ ही, उन्होंने आयातित वस्तुओं के मूल्यांकन के मुद्दे पर 9,87,10,867 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कंपनी ने कहा, वह इस आदेश को चुनौती देगी। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने आगे बताया कि एक अलग मामले में बिहार के राज्य कर उपायुक्त ने कारोबार की गणना, छूट की अस्वीकृति और बिक्री रिटर्न के मुद्दे पर 3,74,301 रुपये का जुर्माना लगाया है। 

PLI: परिधान क्षेत्र को मिल सकता है लाभ
कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए स्वीकृत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का विस्तार परिधान क्षेत्र तक करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कपड़ा निर्यात बढ़ाने के लिए अपार मौके हैं। 

 
विज्ञापन

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करेगा अदाणी समूह
अदाणी समूह 40,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता के लिए वर्ष 2030 तक करीब दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। समूह ने वर्ष 2050 तक अपनी सभी कंपनियों में कार्बन उत्सर्जन शुद्ध रूप से शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें