मुंबई की विशेष सेबी अदालत ने जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर सेबी की ओर से शुरू किए गए मामले को खत्म करने वाली शेयर बाजार दलाल केतन पारेख की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि आरोपी ने प्रथम दृष्टया जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया है। विशेष सेबी जज आरएम जाधव ने 4 अक्तूबर के आदेश में कहा कि पारेख की अपील अनुचित और अनावश्यक है।
सेबी ने केतन पारेख के खिलाफ बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना अदा न करने के बाद आपराधिक मामला शुरू किया था। जवाब में पारेख ने मामले को कम करके बंद करने के लिए अदालत में आवेदन दायर किया। केतन पारेख ने अपनी याचिका में कहा कि 1997 में कथित उल्लंघन के लिए 2003 में शिकायत दर्ज की गई थी। कथित उल्लंघन के बाद से लगभग 25 साल बीत चुके हैं। केतन पारेख के वकील ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया कि उन्होंने बोर्ड की तरफ से मांगी गई राशि का भुगतान करने की पेशकश की।