साउथ इंडियन बैंक ने बुधवार को कहा कि आरबीआई ने महेश मुरलीधर पाई को 1 अक्तूबर से प्रभावी तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। केरल स्थित निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि पाई को एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव 16 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा और उसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी प्राप्त की जाएगी।
साउथ इंडियन बैंक ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 जुलाई, 2026 के अपने पत्र के माध्यम से महेश मुरलीधर पाई को 1 अक्टूबर, 2026 से तीन साल की अवधि के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति दे दी है।"
साउथ इंडियन बैंक के शेयर बुधवार को बीएसई पर 9.86 प्रतिशत गिरकर दिन के निचले स्तर 43.02 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में शेयर में कुछ सुधार हुआ और दोपहर के कारोबार में यह 7.58 प्रतिशत गिरकर 44.11 रुपये पर कारोबार कर रहा था।