ग्राहकों के हित में और ई-कचरे को कम करने के लिए दो प्रकार के सामान्य चार्जिंग पोर्ट को अनिवार्य करने पर सरकार विचार कर रही है। इसमें मोबाइल, स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जर और पहनने वाले उपकरणों के लिए होगा।
सरकार मोबाइल और पहनने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए दो सामान्य प्रकार के चार्जिंग पोर्ट पेश करने की योजना बना रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अभी सी टाइप चार्जर के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) मानक लागू हो गया है।
विज्ञापन
ग्राहकों के हित में और ई-कचरे को कम करने के लिए दो प्रकार के सामान्य चार्जिंग पोर्ट को अनिवार्य करने पर सरकार विचार कर रही है। इसमें मोबाइल, स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जर और पहनने वाले उपकरणों के लिए होगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार ने कहा, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बैठक में स्मार्टफोन, टैबलेट आदि के लिए यूएसबी टाइप-सी को चार्जिंग पोर्ट के रूप में अपनाने पर सहमति बनी थी।