हलवा सेरेमनी पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
हलवा सेरेमनी के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया आज शुरू हो गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया को शुरू किया गया। इस बार आपको बजट की संपूर्ण जानकारी अपने मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी। इसके लिए आपको यूनियन बजट मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। वित्त मंत्री के द्वारा 23 जुलाई को संसद में बजट पेश करने के तुरंत बाद यह आपको उपलब्ध हो जाएगा। बजट की सारी तकनीकी जानकारी एंड्राइड और एपल के सभी स्मार्टफोन पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आम लोगों को बजट को जानने-समझने और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने में आसानी रहेगी।