फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी जेटली टीम को बधाई, बताया ऐतिहासिक बजट

Thu, 02 Feb 2017 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार की तरफ से बजट पेश किए जाने के बाद पीएम मोदी ने इसे लोगों की बेहतरी वाला बजट करार दिया है। अपने संबोधन में मोदी ने बजट को भारतीयों का बजट बताते हुए ऐतिहासिक बजट बनाने के लिए वित्त मंत्रालय की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लिए बजट में ध्यान रखा गया है। देश के मध्यम वर्गीय लोगों की खरीद शक्ति बढ़ेगी। ये बजट हर किसी के सपनों को साकार करने का ठोस कदम है। गरीबों के हाथ मजबूत करने के लिए वित्‍तमंत्री ने उत्तम बजट बनाया है।

हर विकल्पों को तलाशते हुए पिछले ढाई सालों में विकास की हर राह तलाशी गई। रेल बजट पर बोलते हुए पीएम मोदी ने इसके आम बजट के साथ करने को देश की ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के लिए बेहतर बताया। कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए कोष इसमें अहम रहा।
विज्ञापन


भीम ऐप से डिजिटल ट्रांजेक्‍शन करने वालों के लिए कैशबैक का प्रावधान रखा गया है। पीएम मोदी ने किसानों पर बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करना चाहती है। बजट में सबसे ज्यादा ध्यान किसानों, गरीबों,दलितों,पीड़ितों का रखा गया है।

साथ ही कालेधन पर काबू पाने के लिए सरकार के कदमों की झलक इस बजट में दिखाई दी। कारोबारियों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने बजट प्रावधानों को छोटे कारोबारियों के लिए अपना कारोबार ग्लोबल लेवल तक ले जाने में मददगार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें