केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट को ऐतिहासिक करार दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, ‘विकसित भारत’ के मिशन को आगे ले जाएगा और विकास, निवेश और उपभोग को कई गुणा बढ़ाएगा। हालांकि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आर्थिक संकट को हल करने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत पर जोर दिया और बजट को गोली के घाव पर केवल मरहम पट्टी करार दिया।
आम बजट पेश होने के बाद से ही लोगों के जहन में कई सवाल उठ रहे हैं। आम आदमी जानना चाहता है कि आखिर सरकार के पिटारे से उसके लिए क्या निकला, उसके लिए उपयोगी कौन-कौन सी चीजें सस्ती हुईं, क्या उसे महंगाई से राहत मिलेगी? इसके अलावा लोग यह भी जानना चाहते हैं कि गरीब-किसान, स्वास्थ्य क्षेत्र, मध्यम वर्ग और वेतनभोगियों को इस बजट से क्या-क्या मिला? ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं बजट का पूरा सार एक ही जगह पर और वो भी आसान भाषा में।
आइए आसान भाषा में समझतें पूरा बजट...
पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...