फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: चार जातियों के लिए बजट में होगी खास योजना, लोकसभा चुनाव में जीत पर मुहर लगाने की होगी कोशिश

सार

विकसित भारत संकल्प यात्रा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को अपने लिए चार विशेष जातियां बताया था। एक फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में इन्हीं चार वर्गों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं पेश की जा सकती हैं...
विज्ञापन
Budget 2024 - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष जब जातिगत जनगणना के मुद्दे के सहारे केंद्र सरकार को घेरने की योजना बना रहा था, प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी खूब आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि जातिगत राजनीति करके देश को गर्त में धकेलने का काम किया गया है। अब यह सोच बदलनी चाहिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को अपने लिए चार विशेष जातियां बताया था। एक फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में इन्हीं चार वर्गों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं पेश की जा सकती हैं। ऐसा कर भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहेगी।

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के पूर्व पेश किए गए अंतरिम बजट में भी केंद्र सरकार ने किसानों के लिए नकद आर्थिक सहायता योजना पेश कर पूरा खेल पलट दिया था। माना जाता है कि किसानों की तमाम नाराजगी के बीच केंद्र सरकार ने यह योजना पेश कर किसानों के एक बड़े वर्ग का समर्थन हासिल कर लिया था, जिसने उस महत्त्वपूर्ण चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।  

एक समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या 11 करोड़ से ऊपर पहुंच गई थी। हालांकि बाद में इसमें कमी आई। दिसंबर 2023 में कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने संसद में जानकारी दी थी कि अब इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 8.12 करोड़ है। कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि पीएम किसान योजना की राशि में कुछ बढ़ोतरी कर सरकार एक बार फिर किसानों को लुभाने की कोशिश कर सकती है।

लेकिन नकद आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की बजाय हर उपयुक्त किसान तक योजना का लाभ पहुंचाने और किसानों को ज्यादा आसान कर्ज उपलब्ध कराने, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाते हुए उसका सभी कार्यों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देकर भी सरकार किसानों को आकर्षित करने की कोशिश कर सकती है। जिस तरह स्वास्थ्य, बिजली, जल और राशन योजना को हर गरीब परिवार तक पहुंचाने की कोशिश की गई है, उसी प्रकार इस योजना को भी हर किसान तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयासों की घोषणा की जा सकती है।

मोदी के निशाने पर होंगी महिलाएं

महिलाएं और युवा मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष समर्थक वर्ग के रूप में उभरा है। इस बजट में इन वर्गों को लुभाने की कोशिश की जा सकती है। केंद्र सरकार ने पहले ही उज्जवला योजना, जनधन खाता योजना और स्वयं सहायता योजनाओं के जरिए विशेष उद्यम स्थापित करने में महिलाओं का सहयोग कर उन्हें अपने विशेष समर्थक के तौर पर उभारने का काम किया है। इस बार भी महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं पेश कर उन्हें आकर्षित करने का काम किया जा सकता है।  

युवाओं को लुभाने की रहेगी कोशिश

युवा मतदाता भाजपा के बड़े समर्थक वर्ग के तौर पर उभरे हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार विशेष योजनाओं के जरिए इन्हें लुभाने की कोशिश कर सकती है। बेरोजगारी भत्ता, उच्च शिक्षा के लिए विशेष आर्थिक सहायता और स्वयं रोजगार स्थापित करने में विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा कर भी केंद्र सरकार इन्हें अपने से जोड़ने की कोशिश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें