फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022: इम्पोर्ट ड्यूटी में इजाफा होने के आसार, स्मार्टफोन समेत 50 सामान हो सकते हैं महंगे

Wed, 12 Jan 2022 05:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budget 2022 Import Duty May Increased: आगामी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। इस बार के बजट से देश के करदाताओं समेत सभी को बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट की मानें तो देश में अब विदेशों से आयात किए जाने वाले करीब 50 आइटम पर आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) में इजाफे की संभावना है। यानी ये चीजें महंगी हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
बजट 2022 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे इसे पेश करेंगी। इस बार के बजट से देश के करदाताओं समेत सभी को बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट की मानें तो देश में अब विदेशों से आयात किए जाने वाले करीब 50 आइटम पर आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) में इजाफे की संभावना है। यानी ये चीजें महंगी हो सकती हैं।

विज्ञापन


इन सामानों पर बढ़ सकती है इम्पोर्ट ड्यूटी
इन विदेशों से आयात की जाने वाली 50 चीजों में स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स एंड हैंडक्राफ्ट्स जैसे तमाम आइटम शामिल हैं। रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चीन और अन्य देशों से 56 अरब डॉलर कीमत की वस्तुओं के इम्पोर्ट पर सरकार इस शुल्क को बढ़ा सकती है। इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। माना जा रहा है कि मौजूदा अर्थव्यवस्था की हालत को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है। 

महंगे हो जाएंगे ये सभी सामान
रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा कस्टम ड्यूटी लगाने के बाद मोबाइल फोन चार्जर, इंडस्ट्रियल केमिकल्स, लैम्प्स, वूडेन फर्नीचर, कैंडिल, ज्वेलरी और हैंडक्राफ्ट जैसे सामान महंगे हो सकते हैं। सरकार के इस कदम से स्मार्टफोन विर्निमाताओं के लिए चार्जर, वाइब्रेटर मोटर्स और रिंगर्स जैसे पार्ट्स को इम्पोर्ट करना महंगा हो जाएगा। सरकार के इस कदम से टेस्ला और स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया पर भी असर पड़ने की संभावना है। गौरतलब है कि आइकिया ने पहले भी इस बात का जिक्र किया था कि उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत में हाई कस्टम ड्यूटी है। 
विज्ञापन


सरकार ने की ऐसी वस्तुओं की पहचान
इम्पोर्ट ड्यूटी में इजाफे का एलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपने बजट भाषण के दौरान किया जा सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने उन वस्तुओं की पहचान भी कर ली है जिनपर लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी को 5 से 10 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो दरअसल, सरकार की ओर से इस कदम के उठाए जाने से गैर-जरूरी वस्तुओं के इम्पोर्ट पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें