फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022: किसानों को खुश करने की तैयारी में केंद्र सरकार, आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस योजना पर कर रही काम

Tue, 01 Feb 2022 09:18 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Union Budget 2022-23: रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस योजना में भारतीय किसानों को अपने उत्पादों के लिए बाजार स्थापित करने में मदद करने के लिए निर्यात का समर्थन भी शामिल होगा।
विज्ञापन
बजट 2022 किसान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 में किसानों की भारी नाराजगी का सामना करने के बाद अब केंद्र सरकार किसानों को खुश करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि बजट 2022 में किसानों को लेकर कई बड़े एलान किए जा सकते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो किसानों की आय को बढ़ने के लिए केंद्र सरकार कृषि में मूल्यवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना तैयार कर रही है।

विज्ञापन


मूल्यवर्धन-बैकवर्ड लिंकेज को बढ़ावा मिलेगा
गौरतलब है कि साल 2021 के अंत में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद अब सरकार इस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार इस योजना पर काम कर रही है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पूरी योजना का मकसद एक सरकारी अधिकारी ने कहा, इस योजना का लक्ष्य मूल्यवर्धन और बैकवर्ड लिंकेज को बढ़ावा देने का है। हालांकि, यह योजना किस तरह से किसानों के लिए फायदेमंद होगी और कैसे काम करेगी इस का पूरा विवरण आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सामने आ पाएगा। 

निर्यात प्रोत्साहन की संभावना
रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस योजना में भारतीय किसानों को अपने उत्पादों के लिए बाजार स्थापित करने में मदद करने के लिए निर्यात का समर्थन भी शामिल होगा। इसके अलावा, विविध कृषि उत्पादों को शामिल करने वाले निर्यात के लिए अतिरिक्त परिवहन, विपणन और ब्रांडिंग प्रोत्साहन की संभावना है। वहीं एक नए समर्पित मंत्रालय के साथ, सहकारी खंड को मजबूत करने के कदम भी अपेक्षित हैं। सरकार प्रासंगिक भंडारण और बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए फूड प्रोसेसिंग में 10,900 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर भी विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें