फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022 on App: अब स्मार्टफोन पर अपनी भाषा में पा सकेंगे बजट से जुड़ी पल-पल की खबर, यूनियन बजट मोबाइल एप लॉन्च

Tue, 01 Feb 2022 09:03 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Union Budget Mobile App Launch: यूनियन बजट मोबाइल एप को उपयोगकर्ता http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर बजट से जुड़ी और भी कई एप दिखाई देती हैं लेकिन आप सरकार की एप पर ही सबसे विश्वसनीय तरीके से बजट को एक्सेस कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
यूनियन बजट एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल का बजट भी डिजिटल होगा और सरकार ने आम लोगों को बजट की हर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एप लॉन्च किया है। सामान्य जनता को बजट की जानकारी आसानी से मुहैया कराने के लिये सरकार ने ये मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप पर हिंदी और अंग्रेजी में पूरा बजट देख पाने की सुविधा होगी।  

विज्ञापन


हिन्दी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी
गौरतलब है कि आज (1 फरवरी) वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट सुबह 11 बजे पेश होगा। इस एप के माध्यम से बजट पेश होने के बाद आम लोग इसे अपने मोबाइल पर अपनी भाषा पढ़ पाएंगे। यूनियन बजट मोबाइल एप पर बजट से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को मिलेगी। दरअसल, इस बजट को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से ये पहल की गई है।  



कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
यूनियन बजट मोबाइल एप को उपयोगकर्ता http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर बजट से जुड़ी और भी कई एप दिखाई देती हैं लेकिन आप सरकार की एप पर ही सबसे विश्वसनीय तरीके से बजट को एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल संसद एप के जरिए आप बजट 2022 को लाइव मोबाइल पर भी देख सकेंगे। ये एक और एप है जो बजट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा सकती है। डिजिटल संसद एप पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा यानी इस एप पर आम बजट को लाइव देख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें