फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2021: बंगाल सहित इन चुनावी राज्यों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बंपर ऐलान, जानें क्या मिला?

Mon, 01 Feb 2021 11:51 AM IST
स्वाति सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बजट 2021
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के बीच देश का पहला पेपरलेस बजट पेश कर दिया है। उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत में नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार और कवि रवींद्रनाथ टैगोर की एक लाइन का जिक्र किया। वित्त मंत्री ने सीतारमण ने कोरोना महामारी से भारत की लड़ाई पर कहा, 'मैं रवींद्रनाथ टैगोर की एक लाइन का जिक्र करना चाहूंगी जिन्होंने कहा था, 'विश्वास वह चिड़ियां है जो सुबह के अंधेरे में भी रोशनी महसूस कर लेती है और गाती है।' सीतामरण ने कहा कि 'इतिहास में यह पल एक नए युग की सुबह का है, जिसमें भारत उम्मीद की भूमि बनने की ओर अग्रसर है।'
विज्ञापन


वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तमिलनाडु में नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट (1.03 लाख करोड़), इसी में इकॉनोमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे। केरल में भी 65 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे बनाए जाएंगे, मुंबई-कन्याकुमारी इकॉनोमिक कॉरोडिर का ऐलान किया। साथ ही वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए भी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। 

रेलवे और मेट्रो के लिए बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार हो गई है। कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट रेलवे को दिया गया है। भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो, सिटी बस बस सेवा को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी। अब मेट्रो लाइट को लाने पर जोर दिया जा रहा है। कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया। 
विज्ञापन


निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत पैकेज कई योजनाओं को कोरोना काल में देश के सामने लाया गया ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार को आगे बढ़ाया जा सके। सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज में कुल 27.1 लाख करोड़ रुपये की मदद जारी की गई।  ये सभी पांच मिनी बजट के समान थी। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार का बजट डिजिटल बजट है, ये ऐसे वक्त में आ रहा है जब देश की जीडीपी लगातार दो बार माइनस में गई है, लेकिन ये ग्लोबल इकोनॉमी के साथ ऐसा ही हुआ है। साल 2021 ऐतिहासिक साल होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें