फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2021: बजट के असर से महंगी होगी शराब, सोना-चांदी के आयात शुल्क में कटौती

Mon, 01 Feb 2021 08:22 PM IST
स्वाति सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय बजट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी 2020 को संसद में बजट पेश किया गया। इस बजट में लोगों को राहत देने की कोशिश की गई। हर बार की तरह इस बार भी बजट के बाद कुछ चीजें महंगी हुई और कुछ चीजें सस्ती हुई। आइए आपको बताते हैं कि आपकी रोजमर्रा के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पडे़गा। 

विज्ञापन


शराब पीना होगा महंगा 
वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि नया कृषि विकास सेस कल से ही लागू हो जाएगा। इस हिसाब से कल से शराब पीना भी महंगा होगा। क्योंकि इस बार बजट में मादक पेय पर 100 प्रतिशत कृषि सेस लगाया है।

पेट्रोल-डीजल भी महंगे 
इसके साथ ही बजट में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से कृषि सेस लगाया गया है। ऐसे में इनकी कीमत कल से ही बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन




मोबाइल, रेफ्रिजरेटर, चार्जर भी महंगे
सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों तथा चार्जर पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। स्थानीय मूल्यवर्धन को बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करते हुए सीमा शुल्कों में 400 रियायतों की समीक्षा की घोषणा की। इनमें मोबाइल उपकरण भी शामिल है।

खाने के तेल पर सेस, पर नहीं होगा महंगाई का असर
बजट में कच्चे तेल पर 17.5% कृषि सेस, कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर 20% का सेस लगाया है। लेकिन ग्राहकों पर इससे कीमतों का अतिरिक्त भार ना पड़े इसके लिए इन पर बेसिक सीमा शुल्क (बीसीडी) में कटौती की गई है।

सस्ता हो सकता है सोना-चांदी 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। मालूम हो कि वर्तमान में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। इस तरह से अब सोने और चांदी पर सिर्फ 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकानी होगी।

सेब, खाद, चमड़ा भी महंगा 
सरकार ने चमड़ा पर सीमा शुल्क को 10% कर दिया है। मालूम हो कि पहले यह शून्य था. वहीं सेब पर 35% और खाद पर 5% का कृषि सेस लगाया है। 

सूती कपड़े महंगे, सिंथेटिक सस्ते 
सरकार ने कपास पर सीमा शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 5% और कच्चे रेशम पर 10% से 15% कर दिया है। ऐसे में सूती कपड़े महंगे होंगे। हालांकि नायलॉन के धागे पर उत्पाद शुल्क 7.5% से घटकर 5% रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें