फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL Tower: प्राइवेट कंपनियों को लीज पर टावर देकर कमा रही बीएसएनएल, सबसे ज्यादा टावर जियो के पास

Thu, 05 Dec 2024 06:12 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BSNL Tower Lease: सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अपने टावरों को लीज पर देकर मोटी कमाई कर रही है। सरकार ने एक सवाल के जवाब में संसद में इसके आंकड़े पेश किए।
विज्ञापन
mobile tower new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने टावर प्राइवेट कंपनियों को लीज पर देकर कमाई कर रही है। इससे सरकारी कंपनी को हर साल हजारों करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। सरकार ने बुधवार 4 दिसंबर, 2024 को संसद में इसकी जानकारी दी।

सबसे ज्यादा रिलायंस जियो के पास लीज वाले टावर

केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्र शेखर ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों को अपने टावर लीज पर देती है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2024 तक बीएसएनएल ने प्राइवेट कंपनियों को 12,502 टावर लीज पर दिया था। उनमें से सबसे ज्यादा 8,048 टावर मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को लीज पर दिए गए हैं।

लीज पर दिए टावरों से हुई इतनी मोटी कमाई

चंद्र शेखर ने बताया कि बीएसएनएल एक सार्वजनिक उपक्रम है और वह तकनीकी व व्यावसायिक व्यावहारिकता को देखते हुए अपने फैसले लेती है। जवाब से पता चलता है कि सरकारी दूरसंचार कंपनी को टावर किराये पर देने से अच्छी कमाई हो रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2017-18 से 2023-24 के दौरान बीएसएनएल ने टावरों को लीज पर देकर 6,920।39 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह औसत कमाई हर साल की करीब 1 हजार करोड़ रुपये हो जाती है।

1 लाख नए टावर लगाने की योजना

बीएसएनएल तेजी से अपने टावर इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है। सरकारी कंपनी की योजना आने वाले दिनों में 4जी व 5जी सेवाएं शुरू करने की है। इसके बारे में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगस्त महीने में संसद को बताया था कि बीएसएनएल 4जी और 5जी सर्विसेज पर धड़ल्ले से काम कर रही है। इसके लिए नए टावर लगाने का काम चल रहा है। कंपनी अक्टूबर के अंत तक 80 हजार टावर लगाएगी। वहीं उसके बाद अगले साल मार्च तक 21 हजार टावर लगाए जाएंगे।

5जी पर तेजी से चल रहा बीएसएनएल का काम

सिंधिया ने ये भी दावा किया था कि सरकारी कंपनी का सब्सक्राइबर बेस बढ़ रहा है। बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क तैयार है। साथ ही इसे 5जी में तब्दील करने पर भी काम चल रहा है। कुछ महीनों में बीएसएनएल के जरिए स्वदेशी तकनीक वाले 4जी नेटवर्क की सेवाएं पूरे देश में मिलने लगेंगी। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें