फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRS: 1250 करोड़ हुआ केसीआर की पार्टी का फंड; बैंक डिपॉजिट पर हर महीने मिलता है 7 करोड़ ब्याज, ये है प्लान!

Fri, 28 Apr 2023 01:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BRS: तेलंगाना के सीएम केसीआर ने कहा है कि पार्टी का फंड 1,250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें से 767 करोड़ रुपये बैंकों में जमा हैं। पार्टी को चलाने, जिलों में पार्टी कार्यालयों के निर्माण, प्रचार और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किए गए खर्चों को बैंक में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज से पूरा किया जाता है। 
विज्ञापन
KCR - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पास 1250 करोड़ रुपये का पार्टी फंड है, जिसमें 767 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि भी शामिल है। इससे सात करोड़ रुपये हर महीने ब्याज की आमदनी होती है। गुरुवार को बीआरएस के स्थापना दिवस पर बोलते हुए पार्टी के चंद्रशेखर राव ने कहा कि पार्टी को चलाने, जिलों में पार्टी कार्यालयों के निर्माण और प्रचार के लिए खर्च ब्याज से होने वाली आय से पूरा किया जाता है। 

पार्टी को चलाने पर होने वाला खर्च ब्याज से किया जाता है पूराः बीआरएस

उन्होंने कहा, 'पार्टी का फंड 1,250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें से 767 करोड़ रुपये बैंकों में जमा हैं। पार्टी को चलाने, जिलों में पार्टी कार्यालयों के निर्माण, प्रचार और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किए गए खर्चों को बैंक में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज से पूरा किया जाता है। केसीआर ने 21 अक्टूबर 2021 को महाधिवेशन के दौरान कहा था कि पार्टी (तत्कालीन टीआरएस) के पास 425 करोड़ रुपये की सावधि जमा थी, जिस पर प्रति माह दो करोड़ रुपये का ब्याज मिल रहा था। बीआरएस ने अपनी बैठक में पार्टी के वित्तीय मामलों पर एक प्रस्ताव पारित किया।

केसीआर की अपील- भ्रष्टाचार में किसी भी परिस्थिति में लिप्त ना हों पार्टी के लोग

प्रस्ताव के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अन्य राज्यों में बैंक खाते खोलने और पार्टी के अभियान चलाने के लिए मीडिया समन्वय की प्रणाली स्थापित करने सहित पार्टी के वित्तीय मामलों का ध्यान रखेंगे। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में बीआरएस पार्टी कार्यालय का उद्घाटन चार मई को किया जाएगा। इस बीच, पार्टी ने देश भर में पार्टी को जनता तक ले जाने के लिए भविष्य में टीवी विज्ञापन और फिल्म निर्माण करने का भी फैसला किया है और यदि आवश्यक हुआ तो पार्टी एक टीवी चैनल भी चलाएगी। केसीआर ने अपनी पार्टी के लोगों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि हर परिस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखी जानी चाहिए और उन्हें किसी भी परिस्थिति में भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होना चाहिए।

टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस किया गया, क्या हो रही 2024 की तैयारी?

बता दें कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के नाम से जाने जानी वाली पार्टी ने कुछ समय पहले ही अपना नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर लिया है। पार्टी के इस फैसले को 2024 के आम चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी से जोड़कर देखा जा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केसीआार 2024 में मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए विपक्ष का नेतृत्व हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें