फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: नए वित्त मंत्री ने कर कटौती से जुड़े सभी फैसलों को पलटा, बोले-लिज ट्रस इंचार्ज बनीं रहेंगी

Mon, 17 Oct 2022 05:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Britain: रविवार को चेकर्स कंट्री रिट्रीट में प्रधानमंत्री लिज ट्रस और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली के साथ वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने बैठक की। उसके बाद नए वित्त मंत्री ने 31 अक्टूबर के लिए निर्धारित एक विस्तृत मध्यम अवधि की वित्तीय योजना के पहले कुछ उपायों को फास्ट-ट्रैक करने का फैसला किया।
विज्ञापन
Jeremy Hunt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के  कर कटौती से जुड़े पूर्व में लिए गए सभी फैसलों को सभी को पूरी तरह से उलट दिया है।  एक आपातकालीन वित्तीय विवरण में महंगे ऊर्जा बिल सपोर्ट को भी पूर्व की भांति कर दिया गया है।

हंट का यह कदम देश की राजकोषीय स्थिरता के बारे में बाजार को आश्वस्त करने और पिछले महीने अपने पूर्ववर्ती के मिनी बजट के झटके को शांत करने के लिए की गई कोशिश है। नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने कहा है कि क्वासी क्वार्तेंग की ओर से मिनी बजट के दौरान की गई घोषणा जिसके तहत अप्रैल 2023 से आयकर में एक पेंस की कटौती की जानी थी, उसे ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति सुधरने तक ‘अनिश्चितकाल के लिए’ स्थगित कर दिया गया है। 

इसके साथ ही नए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की ऊर्जा मूल्य गारंटी केवल अप्रैल तक सार्वभौमिक होगी और यह मूल रूप से योजना के अनुसार दो साल के लिए नहीं होगी।हंट ने  अपने बयान में कहा, ‘सरकार ने मिनी बजट में कई बदलाव किए हैं और दो सप्ताह के बाद होने वाले मध्यम अवधि वित्तीय घोषणा से पहले इनका एलान करने का फैसला किया है।

रविवार को चेकर्स कंट्री रिट्रीट में प्रधानमंत्री लिज ट्रस और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली के साथ वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने बैठक की। उसके बाद बीते शुक्रवार को ही यूके के ट्रेजरी में पदभार संभालने वाले नए वित्त मंत्री ने 31 अक्टूबर के लिए निर्धारित एक विस्तृत मध्यम अवधि की वित्तीय योजना के पहले कुछ उपायों को फास्ट-ट्रैक करने का फैसला किया।

उधर वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वित्त मंत्री 31 अक्तूबर को स्वतंत्र कार्यालय बजट उत्तरदायित्व (ओबीआर) के पूर्वानुमान के साथ प्रकाशित होने वाली पूर्ण मध्यम अवधि की वित्तीय योजना पेश करेंगे। अपने फैसलों की घोषणा के दौरान हंट ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री लिज ट्रस अब भी इंचार्ज हैं। वित्त मंत्री क्वारतेंज के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों यह चर्चा थी कि कि नए वित्त मंत्री अब वास्तविक नेता हैं क्योंकि उन्होंने पूर्व चांसलर ऋषि सनक के साथ नेतृत्व प्रतियोगिता के दौरान ट्रस की ओर से प्रचारित अधिकांश आर्थिक नीतियों में उन्होंने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें