फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: किंग चार्ल्स ने लिया कर्मचारियों की आर्थिक मदद के लिए बड़ा फैसला, अपनी कमाई से बांटेंगे बोनस

Sun, 13 Nov 2022 11:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने अपने कर्मचारियों को 600 पाउंड तक का बोनस देने का फैसला किया है। कहा गया है कि कम कमाई वाले शाही कर्मचारियों को ज्यादा बोनस दिया जाएगा। वहीं ज्यादा कमाने वालों को कम बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
किंग चार्ल्स - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन इन दिनों आर्थिक संकट की कगार पर है। यहां महंगाई लगातार बढ़ रही है और मुद्रास्फीति अपने चरम पर है। आर्थिक विशेषज्ञों ने मंदी को लेकर आगाह किया है। ऐसे में ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स ने महल के कर्मचारियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। इन कर्मचारियों की आर्थिक मदद के लिए किंग अपनी कमाई से बोनस बाटेंगे। 

विज्ञापन


600 पाउंड तक देंगे बोनस 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने अपने कर्मचारियों को 600 पाउंड तक का बोनस देने का फैसला किया है। यह रकम किंग की निजी कमाई से बांटी जाएगी। कहा गया है कि देश में बढ़ती महंगाई और गहराते आर्थिक संकट के बीच किंग को कर्मचारियों के जीवन यापन को लेकर चिंता सता रही है। 

कम कमाई वाले कर्मचारियों को ज्यादा बोनस 
रिपोर्ट में कहा गया है कि कम कमाई वाले शाही कर्मचारियों को ज्यादा बोनस दिया जाएगा। वहीं ज्यादा कमाने वालों को कम बोनस मिलेगा। यानी ऐसे कर्मचारी जिनका मासिक वेतन 30 हजार पाउंड से कम है, जिसमें सफाईकर्मी, नौकर, चपरासी व फुटमैन शामिल हैं, उन्हें 600 पाउंड तक का बोनस मिलेगा। वहीं 30 हजार से 40 हजार पाउंड तक कमाने वाले कर्मचारियों को 400 पाउंड तक की मदद की जागगी। 40 हजार से ऊपर कमानें वाले कर्मचारियों को 350 पाउंड बोनस के रूप में मिलेंगे। हालांकि, बोनस की इस खबर को लेकर बकिंघम पैलेस की ओर से कोई टिप्प्णी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें