फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कपड़े खरीदना हो जाएगा और महंगा, कंपनियां करने जा रही हैं 30 फीसदी की बढ़ोतरी

Sat, 16 Jun 2018 04:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में विदेशी कंपनियों के ब्रांडेड कपड़े खरीदना और महंगा हो सकता है। कई कंपनियां अपने उत्पादों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी आने वाले दिनों में कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपड़ों की डाई बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। 

विज्ञापन


इन ब्रांड्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
जिन विदेशी ब्रांडों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ने की संभावना है उनमें ज़ारा, गैप, एचएंडएम, ओल्ड नेवी, इकिया और मार्क एंड स्पेंसर शामिल हैं। यह कंपनियां भारत में ही अपने कपड़ों को तैयार कराती हैं और फिर पूरे विश्व में इनको बेचती हैं। दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कंपनियों की तादाद सबसे ज्यादा है, जो विदेशी कंपनियों के लिए कपड़े तैयार करती हैं। 

कंपनियों ने बंद किया प्रोडक्शन
दिल्ली-एनसीआर में स्थित कई कंपनियों ने डाई के महंगा हो जाने के बाद अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया है। यह ऐसे समय में है, जब नए कलेक्शन के लिए पूरे विश्व से ऑर्डर आ रहे हैं। डाई की कीमतों में पिछले 15 दिनों में खासी वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन


इसलिए कंपनियां अपना खर्चा भी बड़ी मुश्किल से निकाल पा रही हैं। दिल्ली में 150 से अधिक कंपनियां हैं, जो इन ब्रांड्स के कपड़ों के लिए डाई को तैयार करके भेजते हैं। पेट कोक और फर्नेस ऑयल पर बैन लगने से डाई बनाने में काफी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें