फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली है फ्लिपकार्ट और अमेजॉन की सेल, ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले

Mon, 12 Sep 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन सेल
विज्ञापन
आने वाले त्योहारों की सीजन में आप बल्ले-बल्ले हो सकती है। ई-शोपिंग साइट  फ्लिपकार्ट और अमेजॉन के बीच होने वाले मुकाबले का फायदा  ग्राहकों को मिल सकता है। इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, फ्लिपकार्ट अपनी सेल 'बिग बिलियन डे' 3 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। इससे सेल से मुकाबले के लिए अमेजॉन ने भी अपनी तैयारी कर ली है और कंपनी  1 अक्टूबर से ही अपनी 'ग्रेट फेस्टिवल सेल' शुरू कर सकती है। फेस्टिव सीजन में इस मुकाबले का फायदा आप उठा सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमेजॉन इंडिया मार्केटिंग और विज्ञापन में फ्लिपकार्ट से दो या तीन गुना खर्च कर सकती है। वहीं फ्लिपकार्ट का जोर ग्राहकों के अनुभव को और अधिक बेहतर करने पर है। माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट ने 2014 में जो 1 रुपए का ऑफर दिया था, वह इस बार भी आ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

1 से 5 अक्टूबर तक अमेजॉन की सेल?

सेल
सूत्रों के हवाले से इकनॉमिक टाइम्स ने बताया कि फ्लिपकार्ट डिजिटल मार्केटिंग को छोड़कर बिग बिलियन सेल के लिए करीब 30 करोड़ रुपए खर्च कर सकता है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल पिछले दो वर्षों से उलट इस बार एक महीने तक चल सकती है।

2015 में 13-17 अक्टूबर तक इसे चलाया गया था। जबकि अमेजॉन इंडिया अपनी सेल  1 से 5 अक्टूबर तक के लिए ला सकता है।  बताया जा रहा है कि कंपनी मार्केटिंग और विज्ञापन पर 125-130 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें