फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burger King Row: अदालत ने पुणे के रेस्तरां को 'बर्गर किंग' नाम का इस्तेमाल करने से रोका, समझें पूरा मामला

Mon, 02 Dec 2024 12:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बर्गर किंग कॉरपोरेशन ने उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर कर पुणे के रेस्तरां के मालिकों अनहिता ईरानी और शापूर ईरानी के खिलाफ सुनवाई करने और अंतिम निपटारे तक ‘‘बर्गर किंग’’ नाम का इस्तेमाल करने पर अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंबई उच्च न्यायालय ने पुणे के एक रेस्तरां की ओर से ‘बर्गर किंग’ नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में सोमवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया गया। अदालत ने अमेरिकी दिग्गज कंपनी बर्गर किंग कॉरपोरेशन की ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर सुनवाई पूरी होने और उसका निपटारा होने तक यह रोक लगाई है।

विज्ञापन


कंपनी ने अगस्त में उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की थी, जिसमें उसी महीने पुणे की एक अदालत की ओर से पारित आदेश को चुनौती दी गई थी। उस फैसले में इसी नाम के रेस्तरां के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था।

बर्गर किंग कॉरपोरेशन ने उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर कर पुणे के रेस्तरां के मालिकों अनहिता ईरानी और शापूर ईरानी के खिलाफ सुनवाई करने और अंतिम निपटारे तक ‘‘बर्गर किंग’’ नाम का इस्तेमाल करने पर अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर और न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की खंडपीठ ने सोमवार को अंतरिम आवेदन पर अपना आदेश पारित करते हुए कहा कि कंपनी की ओर से दायर अपील पर सुनवाई होनी चाहिए और सभी सबूतों पर गौर किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा, ‘‘ तब तक अंतरिम आदेश (पुणे स्थित रेस्तरां की की ओर से बर्गर किंग नाम का इस्तेमाल करने से रोकना) जारी रखा जाना आवश्यक है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें