फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो सालों में देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर लगेंगे बॉडी स्कैनर

Thu, 29 Aug 2019 01:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर अगले दो सालों में बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने यह फैसला लिया है। इससे सुरक्षा अधिकारियों को प्रत्येक व्यक्ति की जांच अपनी तरफ से नहीं करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन



 

लगता है पांच मिनट से ज्यादा का समय

हवाई अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षा जांच में  फिलहाल कम से कम पांच मिनट का समय लगता है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) जल्द ही इसके लिए गाइडलाइन जारी करने जा रहा है। इससे हवाई अड्डों की सुरक्षा कर रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को यात्रियों की भीड़ को संभालने में बड़ी मदद मिलेगी। 

अभी तक अमेरिकी हवाई अड्डों पर मिल रही इस सुविधा को भारत में शुरू किया जाएगा। बीसीएएस के अध्यक्ष कुमार राजेश चंद्रा ने कहा कि ब्यूरो जल्द ही इसके लिए स्पेसिफिकेशन और नियमों को जारी करने जा रहा है। यह तब है जब देश के कुछ हवाई अड्डों पर ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है। 

हवाई यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा

कुमार ने कहा कि भारत में जो भी बॉडी स्कैनर हवाई अड्डों पर लगाए जाएंगे, उनको भारतीयों द्वारा पहने जाने वाले परिधान के अनुरूप लगाया जाएगा। अगर कोई महिला साड़ी में चुन्नट या फिर पल्लू डालती है अथवा कोई पुरुष लुंगी पहनकर आता है तो उसकी भी आसानी से जांच हो सकेगी।

विज्ञापन


सभी हवाई अड्डों को हवाई अड्डा प्राधिकरण की तरफ से इस तरह के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के हवाई अड्डों को भी शामिल किया गया है, जिनका नियंत्रण फिलहाल निजी हाथों में है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें