फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC: बीएमसी ने 2025-26 के लिए 74000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया, पिछली बार से बजट में 14.19% का इजाफा

Tue, 04 Feb 2025 01:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMC Budget 2025-26:  बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्तों ने मुंबई स्थित मुख्यालय में नगर आयुक्त भूषण गगरानी, जो नगर निकाय के राज्य की ओर से नियुक्त प्रशासक हैं, के सामने बजट पेश किया। नगरसेवकों का कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को समाप्त होने के बाद से नगर निकाय एक प्रशासक के अधीन है।
विज्ञापन
बीएमसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे अमीर नगर निकाय माने जाने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को वर्ष 2025-26 के लिए 74,427 करोड़ रुपये का अपना बजट पेश किया।

विज्ञापन


बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्तों ने मुंबई स्थित मुख्यालय में नगर आयुक्त भूषण गगरानी, जो नगर निकाय के राज्य की ओर से नियुक्त प्रशासक हैं, के सामने बजट पेश किया। नगरसेवकों का कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को समाप्त होने के बाद से नगर निकाय एक प्रशासक के अधीन है।
विज्ञापन


दस्तावेज में कहा गया है, "वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान 74427.41 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो 2024-25 के बजट अनुमान यानी 65180.79 करोड़ रुपये से 14.19 प्रतिशत अधिक है।"
विज्ञापन


तीसरे वर्ष, बजट प्रशासक के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि सामान्यतः नगर निगम आयुक्त स्थायी समिति के समक्ष बजट प्रस्तुत करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें