फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाली पार्टी बनी भाजपा, नामचीन कंपनियों को पछाड़ा

Fri, 23 Nov 2018 11:19 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान टीवी पर सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाली पार्टी बन गई है। भाजपा ने टीवी चैनलों पर विज्ञापन देने के मामले में कई नामचीन कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


यह दिग्गज कंपनियां भी हो गई पीछे

विज्ञापन देने के मामले में हिंदुस्तान यूनिलीवर, रैकिट बेंकिसर, अमेजन, नेटफ्लिक्स, विमल पान मसाला और ट्रिवागो भी इस समय टीवी पर विज्ञापन देने के मामले में काफी पीछे हो गई हैं। 16 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते की रिपोर्ट जारी करते हुए बार्क ने कहा कि भाजपा सभी चैनलों पर नंबर एक विज्ञापनदाता हो गई है। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते थी नंबर दो

रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा इससे पहले वाले हफ्ते में नंबर दो पायदान पर थी। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी विज्ञापन देने में टॉप 10 में भी नहीं है। गौरतलब है कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मतदान का चरण पूरा हो चुका है, लेकिन अन्य राज्यों में मतदान होना बाकी है। 

टॉप 10 में यह हैं शामिल 

बार्क द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार भाजपा (22099) के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स (12951), ट्रिवागो (12795), संतूर साबुन (11222), डेटॉल (9487), वाइप (9082), कोलगेट (8938) डेटॉल साबुन (8633), अमेजन प्राइम विडियो (8031), अयूर फेस क्रीम (7962) शामिल हैं।
विज्ञापन


बढ़ेगी विज्ञापनों की संख्या

विज्ञापन कंपनियों के मुताबिक चुनावी सीजन अभी शुरू हुआ है। इसमें आम चुनावों के समय और बढ़ोतरी होगी। राज्यों में हो रहे चुनाव के समय केवल स्थानीय मुद्दे ही हावी रहते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों के विज्ञापन ज्यादा बढ़ सकते हैं।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें