फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byju CEO: सीईओ पद पर बने रहेंगे बायजू रवींद्रन, कर्मचारियों से कहा- मेरी बर्खास्तगी की अफवाहें गलत

Sat, 24 Feb 2024 08:32 PM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बायजू रविंद्रन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एडुटेक स्टार्टअप बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने शनिवार को कहा कि वह सीईओ बने रहेंगे और कंपनी के प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा। बायजू के निवेशकों की ओर से नेतृत्व में बदलाव के लिए वोटिंग करने के एक दिन बाद रवींद्रन ने कर्मचारियों को एक नोट लिखा और शुक्रवार की हुई ईजीएम को तमाशा करार दिया। उन्होंने कहा, मेरी बर्खास्तगी के संबंध में चल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं।

विज्ञापन


बायजू के कर्मचारियों को लिखे नोट में रवींद्रन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कई जरूरी नियमों का उल्लंघन किया गया। इससे साफ है कि ईजीएम बैठक में जो भी निर्णय लिया गया, वह मायने नहीं रखता, क्योंकि यह कंपनी के स्थापित नियमों पर नहीं लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सभी के लिए उन मुद्दों को समझना महत्वपूर्ण है, जो इस ईजीएम को एक तमाशा बनाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें