केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ाने के मुद्दे पर पुच एआई के को-फाउंडर और सीईओ सिद्धार्थ भाटिया के साथ अहम बैठक की। इस दौरान खासतौर पर वॉइस-फर्स्ट और क्षेत्रीय भाषाओं (वर्नाक्युलर) पर आधारित एआई समाधान को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई, ताकि तकनीक देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
मंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में एआई के जरिए देशभर में डिजिटल पहुंच को विस्तार देने और आम नागरिकों के लिए तकनीक को आसान बनाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने इस बात पर भी चर्चा की कि एआई का उपयोग स्टार्टअप्स, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) और नागरिक सेवाओं को मजबूत करने में कैसे किया जा सकता है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने सेबी के साथ एफपीआई नियमों के उल्लंघन के मामले का किया निपटारा
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के साथ एफपीआई नियमों और अन्य नियामक मानदंडों के उल्लंघन के आरोपों से जुड़े एक मामले को निपटाने के लिए निपटान शुल्क के रूप में 57.20 लाख रुपये का भुगतान किया।
सेबी की ओर से निपटान राशि प्राप्त होने के बाद, 17 जून, 2025 की कारण बताओ नोटिस (एससीएन) के माध्यम से स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के खिलाफ शुरू की गई तत्काल न्यायिक कार्यवाही को निपटान नियमों के अनुसार समाप्त कर दिया गया है। नियामक ने मंगलवार को पारित अपने आदेश में यह जानकारी दी।