फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: पश्चिम एशिया में तनाव से तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर के ऊपर

Thu, 12 Mar 2026 09:58 AM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। गुरुवार सुबह वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इससे कुछ दिन पहले ही यह कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के करीब पहुंच गई थी, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। तेल की कीमतों में 9% से ज्यादा की तेजी तब आई जब हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास व्यावसायिक जहाजों पर ईरान के हमलों के बाद आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई। वहीं अमेरिकी मानक डब्ल्यूटीआई क्रूड भी उछलकर करीब 95 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले उस संघर्ष के बीच हुए हैं जो 12 दिन पहले शुरू हुआ था। माना जा रहा है कि ईरान वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाकर अमेरिका और इजरायल को युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना चाहता है। फिलहाल संघर्ष कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इस बीच ईरान ने खाड़ी के अरब देशों में तेल क्षेत्रों और रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है। साथ ही उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही लगभग रोक दी है। यह मार्ग वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया में कारोबार होने वाले करीब 20% तेल की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है।

Trending Videos

भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 136 गीगावाट पहुंची- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 136 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो देश की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का करीब आधा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकार की निरंतर नीति प्रतिबद्धता और तकनीकी नवाचार का परिणाम है।

मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा को लेकर तेजी से बढ़ती रुचि और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की भूमिका दुनिया में स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को गति देने में अहम साबित हो रही है। आईएसए फाउंडेशन डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि यह गठबंधन साझा दृष्टि और वैश्विक साझेदारी की ताकत को दर्शाता है, जो सौर ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
विज्ञापन

अमेरिका में $350 अरब निवेश लागू करने के लिए दक्षिण कोरिया की संसद ने कानून पारित

दक्षिण कोरिया की संसद ने एक अहम कानून पारित कर दिया, जिसके जरिए पिछले साल अमेरिका में 350 अरब डॉलर के निवेश के वादे को लागू किया जाएगा। यह निवेश योजना अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले उच्च टैरिफ से बचने के लिए की गई थी।

सरकारी अधिकारियों ने नवंबर में पेश किए गए इस विवादित विधेयक को जल्द पारित करने की अपील की थी। उनका कहना था कि ट्रंप की संरक्षणवादी व्यापार नीतियों और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के कारण देश की निर्यात-आधारित अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बढ़ रही है, ऐसे में इस कानून का पारित होना जरूरी है।

इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने अपने व्यापारिक साझेदार देशों पर दबाव बढ़ाते हुए विदेशी देशों में मैन्युफैक्चरिंग प्रथाओं की नई जांच शुरू की है। इस जांच में चीन के साथ-साथ अमेरिका के सहयोगी दक्षिण कोरिया और जापान भी शामिल हैं। अमेरिकी अधिकारियों को यदि इन देशों की व्यापारिक नीतियां अनुचित लगती हैं तो उनके आयात पर नए कर लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें