फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: 500 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में ईडी ने की छापेमारी, गुड़गांव के रियल एस्टेट समूह पर कार्रवाई

Mon, 13 Apr 2026 08:11 PM IST
Kumar Vivek बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित एक रियल एस्टेट समूह के खिलाफ छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई निवेशकों के साथ कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच से जुड़े मामले में की है।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित एक रियल एस्टेट समूह के खिलाफ छापेमारी की। यह कार्रवाई निवेशकों के साथ कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच का हिस्सा है।प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने 32nd एवेन्यू नामक संस्था से जुड़े सात परिसरों पर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि यह समूह दिल्ली-एनसीआर और गोवा में सक्रिय है। टिप्पणी के लिए कंपनी या उसके प्रमोटर से संपर्क नहीं हो सका।

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि यह मामला हरियाणा पुलिस द्वारा निवेशकों की शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई कई एफआईआर से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर समूह द्वारा धोखा दिया गया था। उन्होंने बताया कि समूह के प्रमोटर-निदेशक फिलहाल फरार हैं या न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें