फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: आठ कंपनियों को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी; भारत-ईयू एफटीए से वाहन कलपुर्जा कंपनियों को लाभ

Sat, 07 Feb 2026 04:19 AM IST
देवेश त्रिपाठी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
सेबी ने इनक्रेड होल्डिंग्स और एलीवेट कैंपसेस सहित आठ कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये सामूहिक रूप से करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी पाने वाली अन्य कंपनियों में लेजर पावर एंड इन्फ्रा, सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स, आरडी इंडस्ट्रीज, आर्मी इन्फोटेक, आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स और शंकेश ज्वेलर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक : बिक्री के लिए मिलीं बोलियां
निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने शुक्रवार को कहा, सरकार को आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां मिली हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप उनका मूल्यांकन होगा। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया तीन वर्षों लटकी है। सरकार ने अक्तूबर, 2022 में एलआईसी संग मिलकर आईडीबीआई बैंक में कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी।

टाटा स्टील का लाभ कई गुना होकर 2,730 करोड़
टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत मुनाफा कई गुना होकर 2,730.37 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, इस दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 57,503.49 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 53,869.33 करोड़ थी। टाटा स्टील देश की शीर्ष वैश्विक इस्पात कंपनियों में शामिल है, जिसकी वार्षिक कच्चा इस्पात उत्पादन क्षमता 3.5 करोड़ टन है।

भारत-ईयू एफटीए वाहन कलपुर्जा कंपनियों को लाभ
भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) एफटीए से दोनों पक्षों के बीच प्रतिस्पर्धी गतिशीलता और बाजार पहुंच के फिर से परिभाषित होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा, एफटीए से भारतीय वाहन और कलपुर्जा निर्यात के लिए यूरोपीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। इससे इस क्षेत्र की दीर्घकालिक वृद्धि संभावनाओं को मदद मिलेगी। एफटीए से प्रीमियम वाहनों के आयात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

साइबर हमले के कारण जेएलआर को घाटा
साइबर हमले की घटना के कारण उत्पादन में आई रुकावट से प्रभावित जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 31 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ। कंपनी ने कहा, साइबर घटना के कारण हमने उत्पादन बंद कर दिया। पुरानी जगुआर कारों को बंद करने की योजना और अमेरिकी टैरिफ से भी प्रदर्शन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें