फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Bitcoin Price: क्रिप्टो बाजार में सुस्ती का दौर, जानिए किस देश में हैं सबसे ज्यादा क्रिप्टो एटीएम

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Jul 2021 04:27 PM IST

सार

पिछले 24 घंटों में बिटक्वाइन 3.56 फीसदी गिरकर 31996.08 डॉलर पर पहुंच गई। शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से सिर्फ बाइनेंस यूएसडी और यूएसडी क्वाइन हरे निशान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
बिटक्वाइन की कीमत - फोटो : pixabay


सबसे ज्यादा क्रिप्टो एटीएम वाले देश

हाल ही में क्रिप्टो एजुकेशन प्लेटफॉर्म क्रिप्टो हेड ने एक रैंकिंग जारी की। यह रैंकिंग उन शीर्ष 10 देशों की है, जहां सबसे ज्यादा क्रिप्टो एटीएम हैं। रैंकिंग के अनुसार, अभी दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी के लिए सबसे ज्यादा तैयार देश अमेरिका है। रैंकिंग में अमेरिका ने 10 में 7.3 का स्कोर प्राप्त किया है। इसकी वजह अमेरिका में क्रिप्टो एटीएम नेटवर्क में हो रहा विस्तार है। 2021 में अमेरिका में 17,436 क्रिप्टो एटीएम दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर कनाडा है। कनाडा में 1,464 क्रिप्टो एटीएम हैं। वहीं 200 क्रिप्टो एटीएम के साथ ब्रिटेन तीसरे नंबर पर है। 157 क्रिप्टो एटीएम के साथ ऑस्ट्रिया, 138 क्रिप्टो एटीएम के साथ स्पेन, 124 क्रिप्टो एटीएम के साथ हांगकांग, 112 क्रिप्टो एटीएम के साथ पोलैंड, 111 क्रिप्टो एटीएम के साथ स्विट्जरलैंड, 86 क्रिप्टो एटीएम के साथ रोमानिया और 68 क्रिप्टो एटीएम के साथ चेक रिपब्लिक है।


डिजिटल मुद्रा में उछाल से अस्तित्व में आए क्रिप्टो एटीएम

मालूम हो कि क्रिप्टो एटीएम एक फिजिकल डिवाइस है, जो लोगों को कैश, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से क्रिप्टोकरेंसी खरीदने की अनुमति देती है। डिजिटल मुद्रा में आए उछाल की वजह से क्रिप्टो एटीएम नेटवर्क अस्तित्व में आए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next