फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी: 24 घंटों में 2.72 फीसदी बढ़ा बिटक्वाइन, कीमत 34 हजार डॉलर के पार

Mon, 12 Jul 2021 12:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, बिटक्वाइन के अलावा आज इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि में भी तेजी आई है। शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से सिर्फ टेथर और यूएसडी क्वाइन लाल निशान पर हैं। 
विज्ञापन
बिटक्वाइन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में से आठ हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट अब 2.79 फीसदी बढ़कर 1.43 लाख करोड़ डॉलर का हो गया है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन पिछले 24 घंटों में 2.72 फीसदी बढ़कर 34401.43 डॉलर पर पहुंच गई। बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 0.30 फीसदी की तेजी आई है। 

विज्ञापन


coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, बिटक्वाइन के अलावा आज इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि में भी तेजी आई है। शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में से सिर्फ टेथर और यूएसडी क्वाइन लाल निशान पर हैं। जानें दोपहर 12.25 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

  • बिटक्वाइन - 2.79 फीसदी बढ़कर 34401.43 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 3.11 फीसदी बढ़कर 2159.50 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.05 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 5.97 फीसदी बढ़कर 333.64 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 3.11 फीसदी बढ़कर 1.37 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 5.32 फीसदी बढ़कर 0.653 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 3.25 फीसदी बढ़कर 0.2188 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.06 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 1.72 फीसदी बढ़कर 15.63 डॉलर हुई कीमत।
  • यूनिस्वैप - 5.74 फीसदी बढ़कर 1.33 डॉलर हुई कीमत।

स्रोत - coinmarketcap.com 

नया कानून ला सकती है सरकार 
मालूम हो कि सरकार 19 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान संसद में  क्रिप्टोकरेंसी और विनियमन डिजिटल मुद्रा विधेयक-2021 पेश कर सकती है। इस संदर्भ में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उन्होंने बिल पर बहुत काम किया है और कैबिनेट नोट तैयार है। उन्होंने कहा कि हितधारकों से विचार, दृष्टिकोण और उनकी प्रतिक्रिया ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा कि कैबिनेट कब इसे ले सकती है और इस पर विचार कर सकती है। ताकि हम इसे स्थानांतरित कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें