वेबसाइट पर कर सकेंगे ऑर्डर
लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने एक वेबसाइट भी शुरू करने जा रही है। tarkari.org नाम की इस वेबसाइट के जरिए लोग ऑर्डर देकर के अपने घर पर सब्जी मंगा सकेंगे। सहकारी विभाग जल्द ही एक ऐप भी लांच करने जा रहा है। ग्राहक ऐप पर जाकर भी ऑर्डर कर सकेंगे।
राज्य के इन शहरों में खुलेंगे आउटलेट्स
पटना में बोरिंग रोड, जगदेव पथ, जलालपुर रोड, श्रीकृष्णापुरी सहित 10 इलाकों में अलग-अलग समय पर सब्जी वैन खड़ी रहेंगी। पटना, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय जिलों में 94 प्रखंड स्तरीय सब्जी उत्पादक समितियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. बिहार सरकार हर समितियों को आधारभूत ढांचे के लिए 10-10 लाख की सहायता भी देगी।