फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Sector Growth: पूर्वी भारत में खाद्य क्षेत्र के विस्तार की बड़ी संभावना, आइसक्रीम बाजार पर टिकी निगाहें

Sat, 02 Aug 2025 08:03 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्योग जगत का कहना है कि पूर्वी भारत में खाद्य उद्योग में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विनिर्माण केंद्र की जरूरत के ऊपर जोर दिया। साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में आइसक्रीम बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग जगत के लीडर्स का मानना है कि पूर्वी भारत में खाद्य उद्योग क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह टिप्पणी शनिवार को इंटरनेशनल कोलकाता फूडटेक 2025 के उद्घटान सत्र में की गई। साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र में मौजूदा चुनौतियों का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ICRA : बेहतर मानसून से खरीफ बुवाई तेज, कृषि GVA और ग्रामीण मांग में सुधार की उम्मीद

बेकरी क्षेत्र के लिए अपार अवसर 
लीडर्स के अनुसार बेकरी क्षेत्र में पूर्वी भारत अग्रणी है, लेकिन आइसक्रीम की श्रेणी में यह अभी भी पीछे है। ड्रीम बेक की सीईओ नेमिशा घिया ने टिकाऊ पैकेजिंग को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही हितधारकों से अपील किया कि वे इस बात का पता लगाएं कि यह क्षेत्र किस प्रकार उद्योग में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है। 
विज्ञापन


विनिर्माण केंद्र बनने की जरूरत
भीखाराम चांदमल के निदेशक आशीष अग्रवाल ने कहा कि भले ही पूर्वी भारत मिठाई और नमकीन का एक प्रमुख उपभोक्ता है, फिर भी यह अभी तक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर नहीं पाया है।
विज्ञापन


आइसक्रीम बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना
भारतीय आइसक्रीम निर्माता संघ के उपाध्यक्ष अनुव्रत पबराय ने कहा कि इस क्षेत्र में आइसक्रीम बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि हालांकि वर्तमान में इस क्षेत्र में देश की कुल आइसक्रीम खपत का केवल 15 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं पश्चिम में 35 प्रतिशत और उत्तर व दक्षिण में 25-25 प्रतिशत है। लेकिन कम आधार को तेजी से विस्तार के एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें