फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी सेक्टर में उतरी बिग बाजार, इस विदेशी कंपनी से मिलाया हाथ

Wed, 26 Jun 2019 07:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी रिटेल स्टोर चेन में शुमार बिग बाजार चलाने वाली कंपनी फ्यूचर ग्रुप ने अब डेयरी सेक्टर में भी कदम रख लिया है। किशोर बियानी के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने न्यूजीलैंड की फॉन्टेरा को-ऑपरेटिव के साथ हाथ मिलाया है। 

इस ब्रांड के मिलेंगे उत्पाद

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Dreamery नाम से अपने दूध और इससे बने उत्पादों को बेचेगी। इन उत्पादों में दही, टोंड मिल्क, चॉकलेट और स्ट्राबेरी मिल्कशेक शामिल है। यह उत्पाद फ्यूचर समूह के सभी उपभोक्ता रिटेल स्टोर पर मिलेंगे। सबसे पहले यह उत्पाद पश्चिम और दक्षिण भारत में मिलेंगे। जिन शहरों में इन उत्पादों को सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा उनमें मुंबई, पुणे, बंगलूरू, अहमदाबाद, हैदराबाद और सूरत शामिल हैं। 

इन देसी कंपनियों से मिलेगी टक्कर  

फ्यूचर समूह को अमूल, मदर डेयरी, नेस्ले, पतंजलि, नंदिनी, पराग, मिल्मा आदि शामिल हैं। फ्यूचर समूह ने कहा है कि अगले छह से 12 महीनों में यह उत्पाद पूरे देश में मिलने लगेंगे। इसके साथ ही कई और उत्पादों को भी लॉन्च किया जाएगा। पांच से छह साल में कंपनी का टर्नओवर छह हजार करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें