फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel Q4 Results: भारती एयरटेल ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे, 164 फीसदी बढ़ा कंपनी का मुनाफा

Tue, 17 May 2022 04:28 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharti Airtel Q4 Results Profit Surges 164 Pc: भारतीय एयरटेल को 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 2,007.8 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की समान तिमाही में महज 759.2 करोड़ रुपये रहा था। आंकड़े देखें तो पिछले साल की तुलना में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 164.46 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
airtel q4 results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीकॉम प्रमुख भारती एयरटेल ने मंगलवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त तिमाही में एयरटेल ने 2,007.8 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो कि इससे पिछले साल की समान तिमाही में महज 759.2 करोड़ रुपये रहा था। आंकड़ों को देखें तो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 164.46 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यहां बता दें कि नतीजे घोषित होने से पहले विशेषज्ञों ने 1587 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान लगाया था, लेकिन यह इस पूर्वानुमान से कहीं ज्यादा रहा है। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें