फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spectrum Dues: भारतीय एयरटेल ने किया 2015 स्पेक्ट्रम बकाया के लिए भुगतान, भरे 8815 करोड़ रुपये

Fri, 25 Mar 2022 10:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारती एयरटेल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि साल 2015 के स्पेक्ट्रम बकाया के लिए उसने 8,815 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। बता दें कि स्पेक्ट्रम में संबंधित यह भुगतान 2026-27 से 2031-32 के एनुअल स्टॉलमेंट से संबंधित है।
विज्ञापन
एयरटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारती एयरटेल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि साल 2015 के स्पेक्ट्रम बकाया के लिए उसने समय से पहले ही 8,815 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। बता दें कि स्पेक्ट्रम में संबंधित यह भुगतान 2026-27 से 2031-32 के एनुअल स्टॉलमेंट से संबंधित है और इनपर 10 फीसदी का ब्याज भी लागू है। 

गौरतलब है कि बीते चार महीने में भारती एयरटेल निर्धारित समय से पूर्व 24,334 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि एयरटेल ने 2015 में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए आस्थगित देनदारियों को चुकाने के लिए 8,815 करोड़ रुपये का भुगतान समय पूर्व कर दिया है। इसमें बताया गया कि वह अपनी पूंजी संरचना के माध्यम से वित्तीय लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखता है, जिसमें नवीनतम पूर्व भुगतान जैसे महत्वपूर्ण ब्याज बचत के सभी अवसरों पर वित्तपोषण और पूंजीकरण की लागत का अनुकूलन शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें