...तो प्रभावित होता है आपका क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट स्कोर में कई चीजें योगदान करती हैं। पास मौजूद क्रेडिट कार्ड की संख्या एक भूमिका निभाती है जो अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ा हुआ है।
- भुगतान इतिहास: बिलों का भुगतान समय पर करें। एक भी बिल का देर से भुगतान स्कोर को प्रभावित कर सकता है।
- नया क्रेडिट: कई नए खाते जल्दी-जल्दी खोलने से बार-बार क्रेडिट जांच के कारण स्कोर कम हो सकता है।
- क्रेडिट के प्रकार: कार्ड और लोन का मिश्रण दिखाता है कि आप अलग-अलग तरह के क्रेडिट को संभाल सकते हैं, लेकिन समय पर भुगतान या कम उपयोग सबसे महत्वपूर्ण है।
- क्रेडिट इतिहास: बेहतर इतिहास वाले पुराने खाते मजबूत स्कोर बनाने में मदद करते हैं।
- क्रेडिट उपयोग: अपनी कुल क्रेडिट सीमा के 30 फीसदी से कम का उपयोग करके दिखाएं कि आप क्रेडिट का सही प्रबंधन कर रहे हैं।
कार्ड बैकअप के रूप में काम कर सकता है
आप दूसरा क्रेडिट कार्ड लेते हैं, तो कुल क्रेडिट सीमा बढ़ जाती है। इससे कम क्रेडिट उपयोग अनुपात बनाए रखने में मदद मिल सकती है। किसी तरह से दूसरे कार्ड से समझौता हो जाता है, तो एक कार्ड बैकअप के रूप में काम कर सकता है। तीसरा कार्ड अतिरिक्त लाभ प्रदान कर सकता है। जैसे उच्च क्रेडिट सीमा या रहन-सहन से मेल खाने वाली विशेष खरीदारी के लिए। महत्वपूर्ण यह है कि सभी कार्डों का सही तरीके से प्रबंधन हो।
ये भी पढ़ें- Digital Market: डिजिटल बाजारों में प्रतिस्पर्धा को लेकर संसदीय समिति सख्त, CCI और MCA से मांगी जानकारी
विशेषज्ञ क्या कहते हैं...
इस मिथक पर विश्वास न करें कि जितने कार्ड होंगे, स्कोर उतना ही बेहतर होगा। समय पर भुगतान करने, नए क्रेडिट आवेदनों को सीमित करने और क्रेडिट रिपोर्ट की नियमित निगरानी करने पर ध्यान दें। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाना मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्रेडिट का प्रबंधन कैसे करते हैं, न कि इस बात पर कि आपके पास कितने कार्ड हैं।
आदिल शेट्टी, सीईओ बैंक बाजार