फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basmati Rice: 1200 डॉलर प्रति टन से कम दाम के बासमती चावल का निर्यात नहीं, ये है कारण

Mon, 28 Aug 2023 05:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने प्रीमियम बासमती चावल की आड़ में सफेद गैर-बासमती चावल के संभावित अवैध निर्यात को रोकने के लिए 1,200 डॉलर प्रति टन से कम कीमत के बासमती चावल के निर्यात की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
 
विज्ञापन
बासमती चावल - फोटो : जयसिंह रावत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने प्रीमियम बासमती चावल की आड़ में सफेद गैर-बासमती चावल के संभावित अवैध निर्यात को रोकने के लिए 1,200 डॉलर प्रति टन से कम कीमत के बासमती चावल के निर्यात की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

विज्ञापन

वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को कहा, व्यापार संवर्धन निकाय कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) को 1,200 डॉलर प्रति टन से नीचे के अनुबंधों को पंजीकृत नहीं करने का निर्देश दिया गया है। 

मौजूदा 1,200 डॉलर प्रति टन से नीचे के अनुबंधों को स्थगित रखा गया है। भविष्य के लिए एपीडा के चेयरमैन की अगुवाई में एक समिति का गठन किया जाएगा। चावल की खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत केंद्र सरकार घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें