यूपी चुनाव के सात में से तीन चरण पूरे हो चुके हैं। इसके बाद 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होना है। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको चुनाव तारीखों के बारे में क्यों बता रहे हैं, इस बारे में तो आप पहले से ही जानते हैं।
आपका सोचना बिल्कुल सही है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इन चुनाव तारीखों का सीधा कनेक्शन आपकी जेब से है। यूपी में विधानसभा के चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के कारण बैंकों में 5 दिन का अवकाश रहेगा। अपने जरूरी काम निपटा लें।
22 फरवरी से बैंकों में अवकाश रहेगा, जिससे कैश की दिक्कत हो सकती है। चौथे चरण में प्रदेश के 12 जिलों में मतदान 23 फरवरी को होगा। प्रतापगढ, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली जिलों में मतदान होने के कारण बैंक 5 दिन के लिए बंद रहेंगे।