Banking: बैंक ऑफ बड़ौदा कार और मॉरगेज ऋण (आवास ऋण) के चुनिंदा उत्पादों पर ब्याज दरों में तत्काल प्रभाव से 0.25 प्रतिशत से अधिक की कटौती की है। बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ प्रकरण के बीच देश में ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है। बैंक के इस फैसले के क्या मायने हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।
बैंक ऑफ बड़ौदा कार और मॉरगेज ऋण (आवास ऋण) के चुनिंदा उत्पादों पर ब्याज दरों में तत्काल प्रभाव से 0.25 प्रतिशत से अधिक की कटौती की है। सर्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने गुरुवार को यह एलान किया।
विज्ञापन
बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ प्रकरण के बीच देश में ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है। जानकारों का मानना है कि इससे देश के आर्थिक विस्तार में मदद मिलेगी। महंगाई को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों को स्थिर रखा है और मुद्रा बाजार में भी प्रतिफल में वृद्धि देखी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि यह कदम त्योहारी सीजन की शुरुआत को देखते हुए उठाया गया है।
आवास ऋण बाजार में, कुछ प्रमुख बैंक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा "अतार्किक" दरों पर ऋण दिए जाने की शिकायत कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपने बहीखाते के विस्तार की गति धीमी करनी पड़ रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक संजय मुदलियार ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती के साथ अब उनकी बंधक पेशकश अधिक प्रतिस्पर्धी हो गई है।
विज्ञापन
बैंक ने कहा कि फ्लोटिंग कार ऋण ब्याज दर अब 8.15 प्रतिशत से शुरू होगी, जो पहले 8.40 प्रतिशत थी। बैंक ने कहा कि प्रतिस्पर्धी कार ऋण पेशकश का लाभ नई कार खरीदने के मामले में उठाया जा सकता है और ऋण की दर उधारकर्ता की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है।
बयान में कहा गया है कि बैंक ने संपत्ति के बदले ऋण पर ब्याज दरें भी 9.85 प्रतिशत से घटाकर 9.15 प्रतिशत कर दी हैं। बैंक ने कहा है कि वह 6 महीने की सीमांत वित्तपोषण लागत आधारित ऋण दर के तहत निश्चित ब्याज दर पर कार ऋण देता है, इसकी शुरुआती दर 8.65 प्रतिशत प्रति वर्ष है।