Bank Loan Fraud: ईडी ने एक बयान में कहा कि अभय नरेंद्र लोढ़ा को बुधवार को हिरासत में लिया गया और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने उन्हें आठ सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि उसने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मुंबई में पंजीकृत एक इस्पात और बिजली कंपनी के प्रवर्तक और प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अभय नरेंद्र लोढ़ा को बुधवार को हिरासत में लिया गया और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने उन्हें आठ सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
इसमें कहा गया है कि लोढ़ा टॉपवर्थ स्टील्स एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीपीएल) और टॉपवर्थ समूह के प्रवर्तक और प्रबंध निदेशक हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उसका पंजीकृत कार्यालय मुंबई में स्थित है, जबकि उसका संयंत्र छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित है। यह कंपनी कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) से गुजर रही है।