फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Licence Cancelled: आरबीआई ने अब इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जमाकर्ता कर सकते हैं पांच लाख तक क्लेम

Thu, 22 Sep 2022 06:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Licence Cancelled: आरबीआई की ओर से कहा गया है कि बैंक के जमाकर्ता पांच लाख रुपये तक की राशि का क्लेम कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय बैंक ने रुपी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Rupee Co-Operative Bank) का भी लाइसेंस रद्द कर दिया था। 
 
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि बैंक के जमाकर्ता पांच लाख रुपये तक की राशि का क्लेम कर सकते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले केंद्रीय बैंक ने रुपी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Rupee Co-Operative Bank) का भी लाइसेंस रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन


जिन ग्राहकों के पैसे बैंक में जमा हैं उनका क्या होगा?

जिन ग्राहकों ने बैंक में पैसा जमा कर रखा है उन्हें पांच लाख रुपये के डिपॉजिट पर इंश्योरेंस का कवर दिया जाता है। यह इंश्योरेंस डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की ओर से दी जा रही है। बता दें कि डीआईसीजीसी (DICGC) रिजर्व बैंक की एक सब्सिडियरी है जो सहकारी बैंकों के ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे में ग्राहकों को पांच लाख रुपये के जमा पर इंश्योरेंस क्लेम के तहत पैसे वापस मिल जाएंगे। पर जिन ग्राहकों ने बैंक में पांच लाख रुपये से अधिक की राशि जमा करा रखी है उन्हें पूरी राशि वापस नहीं मिल सकेगी। उन्हें भी अधिकतम पांच लाख रुपये की ही भरपाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें