फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays: सितंबर में भी बैंक छुट्टियों की भरमार, जानें कब और क्यों बंद रहेंगी बैंक शाखाएं?

Sat, 27 Aug 2022 10:31 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Holidays: आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक सितंबर महीने में भी बैंक छुट्टियों की भरमार है। देश के अलग-अलग राज्यों की बैंक शाखाओं की बात करें तो सितंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
सितंबर में बैंक हॉलिडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार अगस्त महीने में देश के बैंकों में कुल 18 दिन छुट्टी थी। इन छुट्टियों में साप्ताहिक रविवार के अलावे हफ्ते के दूसरे और चौथे शनिवार को दी जाने वाली छुट्टियां भी शामिल थीं। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक सितंबर महीने में भी बैंक छुट्टियों की भरमार है। देश के अलग-अलग राज्यों की बैंक शाखाओं की बात करें तो सितंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक छुट्टी रहेगी। सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी और नवरात्र जैसे त्योहार पड़ रहे हैं इस कारण महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल और ओडिसा जैसे राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। हफ्ते के दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिला दें तों छुट्टियों की लिस्ट और लंबी हो जाएगी। ऐसे में अगर आप बैंक शाखा पर जाकर अपना काम निपटाना चाहते हैं तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट चेक कर ही घर से निकलें। 

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा इन छुट्टियों का असर 

देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय की जाती है। इस तरह से सितंबर महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे पर इस बंदी का बैकों की ऑनलाइन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भले ही ब्रांच बंद रहेंगी पर ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से काम होता रहेगा।

सितंबर महीने की बैंक छुट्टियां

एक सितंबर- गणेश चतुर्थी 

चार सितंबर- रविवार

छह सितंबर- कर्मा पूजा, झारखंड

सात व आठ सितंबर- ओणम (तिरुवनंतपुराम-कोच्ची)

नौ सितंबर- इंद्रजाता (गंगटोक)

10 सितंबर- श्री नरवना गुरु जयंती (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची)

11 सितंबर- रविवार

18 सितंबर- रविवार

21 सितंबर- श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस (तिरुवनंतपुरम-कोच्ची)

24 सितंबर- चौथा शनिवार

25 सितंबर- रविवार

26 सितंबर- नवरात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें