फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday In April 2022: इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज से पांच दिन लगातार छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 01 Apr 2022 11:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

List of Bank Holidays in April 2022: आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो घर से निकलने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें कि कहीं आपका बैंक बंद तो नहीं है। आपको बता दें कि अप्रैल महीने में बैंक एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 दिन बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो ये खबर आपके लिए है। बैंक के काम के लिए घर से निकलने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें कि कहीं आपका बैंक बंद तो नहीं है। दरअसल, इस महीने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।  

विज्ञापन


राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
15 दिनों की इन छुट्टियों में से नौ अवकाश आरबीआई की अवकाश कैलेंडर में सूचीबद्ध हैं, जबकि अन्य साप्ताहिक अवकाश शनिवार और रविवार को रहेंगे। ऐसे में अगर आप अप्रैल में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर एक बार छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों के दौरान, ग्राहक अपने बैंक के काम को पूरा करने के लिए नेट बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।

अप्रैल में छुट्टियों की लिस्ट 

दिन कारण स्थान
1 अप्रैल बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग सभी जगह
2 अप्रैल गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष  बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर
3 अप्रैल रविवार (साप्ताहिक अवकाश) सभी जगह
4 अप्रैल सरिहुल रांची
5 अप्रैल बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन हैदराबाद
9 अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार सभी जगह
10 अप्रैल रविवार (साप्ताहिक अवकाश) सभी जगह
14 अप्रैल डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर
15 अप्रैल गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू जयपुर, जम्मू,श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों पर
16 अप्रैल बोहाग बिहू गुवाहाटी
17 अप्रैल रविवार (साप्ताहिक अवकाश) सभी जगह
21 अप्रैल गड़िया पूजा अगरतला
23 अप्रैल महीने का चौथा शनिवार सभी जगह
24 अप्रैल रविवार (साप्ताहिक अवकाश) सभी जगह
29 अप्रैल शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा जम्मू और श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें