फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: देश के मजबूत आर्थिक विकास में राजनीतिक स्थिरता का महत्वपूर्ण योगदान, तिमाही आय में सुधार की उम्मीद

Tue, 18 Feb 2025 04:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक, सरकारी खर्च में तेजी आने और निजी क्षेत्र में पूंजीगत खर्च में सुधार के कारण तिमाही आय में क्रमिक रूप से सुधार होने की उम्मीद है। बाजार ज्यादा मूल्यांकन के दौर में है और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने जनवरी के दौरान निवेश जारी रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आर्थिक वृद्धि दर में बहुत बड़ा हाथ राजनीतिक स्थिरता का है। इस स्थिरता का कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी राजग की मजबूत सरकार है। कुछ विधानसभा चुनावों में गठबंधन का नेतृत्व कर रही भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। इससे बाजार का विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन


यह सफलता सरकार की नीतियों, आर्थिक सुधारों और जनता के विश्वास का नतीजा है। एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक, सरकारी खर्च में तेजी आने और निजी क्षेत्र में पूंजीगत खर्च में सुधार के कारण तिमाही आय में क्रमिक रूप से सुधार होने की उम्मीद है। बाजार ज्यादा मूल्यांकन के दौर में है और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने जनवरी के दौरान निवेश जारी रखा है। इस प्रकार, बाजार की दिशा बदलने में समय लगेगा और वर्ष के अंत तक यह नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

मौजूदा स्थितियों में बाजार से मिल सकता है दो अंकों में रिटर्न
मौजूदा बाजार स्थितियां निवेश करने और इक्विटी से दोहरे अंकों का रिटर्न हासिल करने का एक शानदार मौका पेश करती हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के साथ आर्थिक परिदृश्य लगातार विकसित हो रहा है। निकट भविष्य में, टैरिफ के खतरे से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्यम से लंबी अवधि में इक्विटी फंड की लागत के साथ आय पर नजर बनी रहेगी। जनवरी भारतीय शेयर बाजार के लिए कठिन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें