फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DHFL Yes Bank Loan Case: एबीआईएल समूह के चेयरमैन अविनाश भोसले गिरफ्तार, सीबीआई ने मांगी 10 दिन की न्यायिक हिरासत

Fri, 27 May 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुणे के बिल्डर अविनाश भोसले को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने पिछले महीने भोसले के आवास और कार्यालय पर छापा मारा था और पिछले साल ईडी ने भी उनसे पूछताछ की थी।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने यस बैंक और डीएफएफएल घोटाले से जुड़ी जांच में पुणे स्थित रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी एबीआईएल समूह के चेयरमैन अविनाश भोसले को गुरुवार को गिरफ्तार किया। सीबीआई यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के कपिल वधावन के कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुणे के बिल्डर अविनाश भोसले को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने पिछले महीने भोसले के आवास और कार्यालय पर छापा मारा था और पिछले साल ईडी ने भी उनसे पूछताछ की थी। इससे पहले सीबीआई ने डीएचएफएल-यस बैंक मामले में बिल्डर संजय छाबरिया को गिरफ्तार किया था। 

इस बीच शुक्रवार को एबीआईएल समूह की कंपनियों के प्रमोटर अविनाश भोसले को मुंबई में विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश कर सीबीआई ने भोसले की 10 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी। हालांकि, सीबीआई की विशेष अदालत आज कोई फैसला नहीं ले सकी। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं कि भोसले को सीबीआई आफिस के बजाय सीबीआई गेस्ट हाउस में रखा जाए।
विज्ञापन


सीबीआई को शंका है कि भ्रष्टाचार की रकम महाराष्ट्र की विभिन्न रियल एस्टेट कंपिनयों में ठिकाने लगाई गई। सीबीआई ने 30 अप्रैल को प्रदेश के कई जाने माने बिल्डरों के यहां छापे मारे थे। इसमें एबीआईएल और भोसले के ठिकाने भी शामिल हैं। सीबीआई ने अब भोसले को कपूर व वधावन के खिलाफ 2020 के एक मामले में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें