फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की तुलना में इतनी अधिक मिलती है महिलाओं को सैलरी, पांच साल में 25 फीसदी तक बढ़ा वेतन

Wed, 03 Jul 2019 11:19 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में महिला कर्मचारी पुरुष कर्मचारियों को कड़ी चुनौती दे रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2018 में महिला सीईओ वेतन के मामले में पुरुष सीईओ से आगे निकल गई हैं। डाटा एनालिस्ट कंपनी इक्विलर की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में अमेरिका में महिला सीईओ को औसत 1.3 करोड़ डॉलर यानी करीब 89.62 करोड़ रुपये वेतन के रूप में मिले हैं। वहीं पुरुष सीईओ की औसत 1.2 करोड़ डॉलर यानी करीब 82.73 करोड़ रुपये वेतन के रूप में मिले हैं। 

महिला सीईओ को मिला आठ फीसदी अधिक वेतन

रिपोर्ट से साफ है कि बीते वर्ष अमेरिका में महिला सीईओ को पुरुष सीईओ की तुलना में करीब आठ फीसदी अधिक वेतन मिला है। इतना ही नहीं, अगर हम पिछले पांच सालों की बात करें, तो तब से ही महिला सीईओ का औसत वेतन पुरुषों से ज्यादा रहा है।

पांच सालों में 25 फीसदी तक बढ़ा महिला अधिकारियों का वेतन

पिछले पांच सालों में महिला अधिकारियों का वेतन 25 फीसदी तक बढ़ा है। हालांकि यह बात सुनकर आप हैरान हो जाएंगे कि पुरुषों की तुलना में आठ फीसदी ज्यादा वेतन पाकर भी, साल 2018 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप-10 सीईओ की सूचि में सिर्फ एक महिला का नाम शामिल था। ओरेकल की सीईओ साफ्रा काट्ज का नाम इस सूचि में शामिल था, जिन्हें सालाना 746 करोड़ रुपये का वेतन मिला था। वहीं अमेरिका में सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज पाने वाले सीईओ टेस्ला के इलोन मस्क हैं, जिन्हें 2018 में 15 हजार करोड़ रुपये का पैकेज मिला था।

500 कंपनियों में सिर्फ 21 महिलाओं को मिला सीईओ का पद 

रिपोर्ट से एक और बात सामने आई है। रेवेन्यू के लिहाज से देखा जाए, तो अमेरिका की शीर्ष 500 कंपनियों में सिर्फ 21 महिलाओं को सीईओ का पद मिला है। यानी अमेरिका की सिर्फ चार फीसदी बड़ी कंपनियों में सीईओ के पद पर महिलाएं हैं। 

यह हैं अमेरिका की शीर्ष पांच महिला सीईओ

ओरेकल की सीईओ साफ्रा काट्ज का नाम इस सूचि में पहले स्थान पर है। काट्ज का सैलरी पैकेज 746 करोड़ रुपये का है। जनरल मोटर्स की मैरी बारा और लॉकहीड की मार्लिन ह्यूसन इस सूचि में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जिनका सैलरी पैकेज क्रमश: 150 करोड़ रुपये और 148 करोड़ रुपये का है। वहीं जीडी की फेबे नोवाकोविच को सालाना 142 करोड़ रुपये वेतन के तौर पर मिलते हैं और आईबीएम की वर्जिनिया रोमेटी इस सूचि में पांचवे स्थान पर हैं, जिन्हें सालाना 121 करोड़ रुपये का वेतन मिला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें