फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Central Bank: ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर घटाई, अक्तूबर 2020 के बाद पहली बार किया ऐसा

Tue, 18 Feb 2025 10:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मेलबर्न

सार

दर में यह बदलाव प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की वामपंथी लेबर पार्टी सरकार के लिए एक स्वागत योग्य घटनाक्रम है, जो 17 मई को होने वाले चुनावों में फिर से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने देश में मुद्रास्फीति कम होने के बीच मंगलवार को अक्तूबर, 2020 के बाद पहली बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में कमी की। रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष की अपनी पहली बोर्ड बैठक में नकद दर को एक चौथाई प्रतिशत अंक घटाकर 4.35 फीसदी से 4.1 प्रतिशत कर दिया।

विज्ञापन


दिसंबर तिमाही में मुद्रास्फीति सिर्फ 0.2 फीसदी और कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए 2.4 प्रतिशत बढ़ने के बाद कटौती का व्यापक अनुमान लगाया गया था। दो साल पहले वार्षिक मुद्रास्फीति 7.8 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर थी। बैंक मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत से तीन प्रतिशत के बीच के लक्ष्य दायरे में रखने के लिए ब्याज दरों में हेरफेर करता है।

दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में बेरोजगारी दर चार प्रतिशत के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर रही, जो नवंबर में 3.9 फीसदी थी। दर में यह बदलाव प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की वामपंथी लेबर पार्टी सरकार के लिए एक स्वागत योग्य घटनाक्रम है, जो 17 मई को होने वाले चुनावों में फिर से चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें