Q2 Results: टाटा इन्वेस्टमेंट का सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में कर पश्चात समेकित लाभ (पीएटी) 19.8 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी के अनुसार, समीक्षा तिमाही में परिचालन से कुल राजस्व बढ़कर ₹153.98 करोड़ हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में कर पश्चात समेकित लाभ (पीएटी) 19.8 प्रतिशत बढ़कर 148.16 करोड़ रुपये रहने की जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का पीएटी 123.69 करोड़ था।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार, समीक्षा तिमाही में परिचालन से कुल राजस्व बढ़कर ₹153.98 करोड़ हो गया। यह एक साल पहले ₹142.48 करोड़ था।
कंपनी का कुल व्यय बढ़कर 11.40 करोड़ रहा
रिजर्व बैंक द्वारा मिडिल-लेयर एनबीएफसी के रूप में वर्गीकृत यह सिस्टमेटिकली इम्पोर्टेंट कंपनी दूसरी तिमाही में ₹116.44 करोड़ की डिविडेंड आय अर्जित की, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह ₹102.14 करोड़ रही थी। समीक्षा तिमाही में कंपनी का कुल व्यय बढ़कर ₹11.40 करोड़ रहा। यह एक साल पहले ₹9.43 करोड़ था।