फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम के 'मैदम' ने वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल होने की आवश्यकताओं को पूरा किया, सरमा ये बोले

Sat, 04 Mar 2023 11:46 AM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Assam: सरमा ने शुक्रवार को ट्विटर लिखा, ''बड़े गर्व के साथ चराइदेव मैदम को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिलाने के हमारे प्रयास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साझा करते हुए खुशी हो रही है। मैदम ने यूनेस्को सचिवालय की सभी तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता के लिए इस साल भारत के एकमात्र नामांकन 'मैदम' यानी असम के चराइदेव जिले में अहोम रॉयल्टी के दफन टीलों ने तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नामांकन का मूल्यांकन स्मारकों और स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय परिषद की ओर से किया जाएगा। 

असम स्थित एक मैदम।

सरमा ने शुक्रवार को ट्विटर लिखा, ''बड़े गर्व के साथ चराइदेव मैदम को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिलाने के हमारे प्रयास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साझा करते हुए खुशी हो रही है। मैदम ने यूनेस्को सचिवालय की सभी तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने 'असम के पिरामिड' के नामांकन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।    उन्होंने कहा, ''नामांकन का मूल्यांकन अब स्मारकों और स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय परिषद की ओर से किया जाएगा। हम मूल्यांकन मिशन के दौरे को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन


सरमा ने पहले कहा था कि चराइदेव में अहोम वंश की 'मैदम' या टीले को दफनाने की प्रणाली को पहली बार अप्रैल 2014 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में सूचीबद्ध किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें